22 अप्रैल 2020 - 13:58
मशहद नगर में इमाम रज़ा का रौज़ा फिर खोलने की तैयारियां पूरी, मेडिकल प्रोटोकल भी तैयार, केवल कोरोना से संघर्ष के राष्ट्रीय आयोग क

पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र हज़रत इमाम रज़ा का रौज़ा ईरान के पवित्र नगर मशहद में स्थित है। यहां रोज़ाना लाखों लोग ज़ियारत के लिए पहुंचते हैं। इनमें मशहद नगर के अलावा ईरान के कोने कोने और दुनिया के अलग अलग देशों के श्रद्धालु सभी शामिल होते हैं।

कोरोना वायरस की महामारी फैलने के बाद रौज़े को बंद कर दिया गया था। मगर अब ईरान में कोरोना वायरस की महामारी पर कंट्रोल हो जाने के बाद रौज़े को खोलने की तैयारी कर ली गई है। रौज़े के जनसंपर्क विभाग के प्रभारी महदी रज़वी किया ने कहा कि रौज़े को पुनः खोलने का निर्णय कोरोना से संघर्ष के राष्ट्रीय आयोग के निर्देशों के अनुसार लिया जा रहा है।

रज़वी किया ने बताया कि रौज़े को पुनः खोलने और सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के लिए मेडिकल प्रोटोकोल तैयार कर लिया गया है जिसका पूरी तरह पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना से संघर्ष के राष्ट्रीय आयोग का निर्देश मिल जाने के बाद हम रौज़े को खोल देंगे।